Stories from India: Radhika gives old newspapers a new life by turning them into dolls - Stories from India: पुराने अखबारों को कला का रूप देकर हज़ारों गुड़ियाँ बना चुकी हैं राधिका
Coimbatore's 24-year-old Radhika J A has turned adversity into inspiration through her unique art of making dolls from old newspapers. Despite living with Brittle Bone disease, frequent fractures, multiple surgeries, and spondylitis, she has remained determined and confident. Despite being able to work for only two hours at a stretch, Radhika has created thousands of dolls over the past few years, which are now cherished by customers around the world. - कोयंबटूर की 24 वर्षीय राधिका जे ए ने अपनी कला और जज़्बे से साबित कर दिया है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसले बुलंद हों तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। राधिका पुराने अखबारों से गुड़ियाँ बनाने की अनोखी कला में माहिर हैं, लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। अपनी शारीरिक चुनौतियों के कारण वह एक बार में केवल दो घंटे तक बैठकर काम कर पाती हैं। छह वर्ष की छोटी उम्र में उन्हें Brittle Bone नामक शारीरिक अवस्था के बारे में पता चला, जिसके कारण उन्हें स्कूल भी छोड़ना पड़ा। बार-बार होने वाले फ्रैक्चर, कई सर्जरी और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं ने उनके जीवन को कठिन बनाया, लेकिन उनके आत्मविश्वास को कभी नहीं तोड़ सकीं। पिछले पाँच वर्षों में राधिका हज़ारों गुड़ियाँ बना चुकी हैं।