मिजोरम में एक पत्थर की खदान धंसने से 12 मजदूर फंस गए जिनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई. सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी तरफ से दाखिल रिपोर्ट में, 51 सांसदों और 71 विधायकों के खिलाफ, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं. 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र का एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया. उद्धव ठाकरे को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर लगी रोक हटाने से इनकार. मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 देशों की शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है. इस सम्मेलन में विश्व के 20 बड़े देशों के नेता शिरकत कर रहे हैं.
Podden och tillhörande omslagsbild på den här sidan tillhör
Newslaundry.com. Innehållet i podden är skapat av Newslaundry.com och inte av,
eller tillsammans med, Poddtoppen.