Ep 46 of Madhushala podcast: When Bachchan pledge to leave alcohol to save his son Amitabh | मदिरा का त्याग


In the previous episode of Madhushala, we visited Amritsar and Lahore, where Bachchan’s poem resonated in somebody’s heart several miles away, unbeknownst to him - until a chance meeting with that beautiful heart in Bareilly. So, what makes Bareilly unique? Let’s find out.

पिछले अंक में बात की थी बच्चन बाबू और तेजी सूरी के आकस्मिक तरीके से मिलने की और दोनों का love at first sight हुआ। आज के एपिसोड में किस्सा मधुशाला और मदिरा का। ये बात काफी कही जाती है कि बच्चन जी ने मधुशाला जैसी कालजयी कविता तो लिख दी लेकिन स्वयं कभी मदिरा को हाथ नहीं लगाया – क्या ये वाकई सच था? किन्तु एक समय ऐसा आया जब बच्चन बाबू ने शराब को कभी न छूने की कसम उठा ली थी! तो आज की कहानी है बच्चन साहब के शराब छोड़ने की और उसका कारण थे अमिताभ बच्चन।


Poems in this episode:

मद, मदिरा, मधु, हाला सुन-सुन कर ही जब हूँ मतवाला,

क्या गति होगी अधरों के जब नीचे आएगा प्याला,

साकी, मेरे पास न आना मैं पागल हो जाऊँगा,

प्यासा ही मैं मस्त, मुबारक हो तुमको ही मधुशाला ।।१०५।


------------------------


हर जगह जीवन विकल है!

तृषित मरुथल की कहानी - हो चुकी जग में पुरानी,

किन्तु वारिधि के हृदय की प्यास उतनी ही अटल है! हर जगह जीवन विकल है!

रो रहा विरही अकेला - देख तन का मिलन-मेला

पर जगत में दो हृदय के मिलन की आशा विफल है! हर जगह जीवन विकल है!

अनुभवी इसको बताएँ - व्यर्थ मत मुझसे छिपाएँ,

प्रेयसी के अधर-मधु में भी मिला कितना गरल है! हर जगह जीवन विकल है!

------------------------------


मदिरा-मज्जित कर मन-काया,

जो चाहा तुमने कहलाया,

क्या जीता यदि जीता मुझको

मेरी दुर्बलता के क्षण में! है हार नहीं यह जीवन में।

------------------------------


धीर सुतों के हृदय रक्त की आज बना रक्तिम हाला,

वीर सुतों के वर शीशों का हाथों में लेकर प्याला,

अति उदार दानी साकी है आज बनी भारतमाता,

स्वतंत्रता है तृषित कालिका बलिवेदी है मधुशाला ।।४५।

------------------------------


सुरा पी थी मैंने दिन चार - उठा था इतने से ही ऊब,

नहीं रुचि ऐसी मुझको प्राप्‍त - सकूँ सब दिन मधुता में डूब,

हलाहल से की है पहचान - लिया उसका आकर्षण मान,

मगर उसका भी करके पान - चाहता हूँ मैं जीवन-दान!

---------------


देने को जो मुझे कहा था, दे न सकी मुझको हाला,

देने को जो मुझे कहा था, दे न सका मुझको प्याला,

समझ मनुज की दुर्बलता मैं, कहा नहीं कुछ भी करता,

किन्तु स्वयं ही देख मुझे अब, शरमा जाती मधुशाला ।।१०७।

---------


Thanks for listening :-) Pl share your thoughts and check out my other Hindi podcasts:


Jal Tarang (stories, poems, history): https://open.spotify.com/show/45OWiFomkPFOMNWhjmKld3

Kitaab Ghar (a discussion on Hindi books): https://open.spotify.com/show/3sTh2uvc4Ze9rS2ta8xdQp


You can connect with me:

Instagram⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.instagram.com/_ibnbatuta/

Facebook⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.facebook.com/arisudan

Linkedin⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.linkedin.com/in/arisudan/

YouTube⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://www.youtube.com/playlist?list=PLJRWgt8jlb28bhOlggocCq_JBhfyawg5u

Pinterest⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠: https://in.pinterest.com/madhushalapodcast/_created/

www.arisudan.com⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠


Credits:

1. 'Madhushala' written by Dr Harivansh Rai Bachchan

2. Autobiographies of Dr Harivansh Rai Bachchan – Kya Bhulun Kya Yaad Karun, Need Ka Nirman Phir, Basere se Door, Dashdwar se Sopan Tak.

3. Kavivar Bachchan ke Saath, and Guruvar Bachchan se Door - Ajitkumar

4. Various YouTube Videos and information from Internet



Keywords: #Bachchan #madhushala #philosophy #hindi #poetry #stories #history #literature #Bareilly #TejiSuri #AdityaPrakashJohari #GyanPrakashJohari #AmitabhBachchan


Podden och tillhörande omslagsbild på den här sidan tillhör Arisudan Yadav. Innehållet i podden är skapat av Arisudan Yadav och inte av, eller tillsammans med, Poddtoppen.